दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से महिला सहित दो मासूम बच्चों की मौत

post 609 (1)

हिण्डौन सिटी (करौली)। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में महिला और दो मासूम बच्चों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा हुक्मीखेड़ा और ढिंढोरा रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बयाना-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के दौरान महिला और दोनों बच्चे रेलवे ट्रैक पर आ गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोको पायलट ने रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर हिण्डौन सिटी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। वहीं हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला दुर्घटना का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। रेलवे और पुलिस दोनों स्तर पर मामले की जांच जारी है।

खबर अपडेट की जा रही है..

You may have missed