दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर ट्रेलर से भिड़ी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

post 564 (1)

दर्दनाक हादसा: डिवाइडर पार कर ट्रेलर से भिड़ी कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

दर्दनाक हादसा: राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी युवक कालाखो गांव के निवासी थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

4 युवकों की मौके पर ही मौत:-

हादसे में चार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने दौसा जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

कार में बुरी तरह फंसे शव:-

टक्कर के बाद कार ट्रेलर में बुरी तरह फंस गई। शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन की मदद से कार को ट्रेलर से अलग किया गया।

मृतकों की पहचान:-

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान समय सिंह पुत्र राम सिंह योगी, लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी, अंकित पुत्र लालाराम बैरवा और नवीन के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।

You may have missed