6 सेकेंड में गिरा तीन मंजिला मकान, 4 मजदूर और एक बच्चा अंदर थे

3

6 सेकेंड में गिरा तीन मंजिला मकान, 4 मजदूर और एक बच्चा अंदर थे

कोटा में तीन मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। मकान की मरम्मत का काम चल रहा था। ऐसे में 4 मजदूर और एक बच्चा अंदर थे। पड़ोसियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी बाहर निकले और जान बचाई। मकान गिरने से दो पड़ोसी मकान को भी नुकसान पहुंचा। इसके अलावा एक बाइक, स्कूटी और ठेले भी मलबे में दब गए। घटना गुमानपुरा थाना क्षेत्र के बल्लभबाड़ी स्थित घोसी मोहल्ला की मंगलवार शाम की है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया। वहीं घटना के समय एक पड़ोसी कमरे में सो रहा था। उसके बेड पर पटि्टयां भरभराकर गिरी। युवक ने बाहर आकर जान बचाई।

You may have missed