बीकानेर में इस जगह बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार

6

बीकानेर में इस जगह बाइक सवार युवक से मोबाइल छीनकर फरार

बीकानेर। सादुलगंज क्षेत्र में बुधवार शाम नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने एक दुकानदार से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना शाम छह बजे होटल ढोला मारू के नजदीक की है। पीड़ित विनोद पारीक ने बताया कि वह जामसर से लौटने के बाद घर जा रहे थे। तभी पूर्णसिंह सर्किल के पीछे से आया बाइक सवार उनके हाथ से मोबाइल छीनकर ले गया। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बाइक की नंबर प्लेट भी नहीं थी। घटना को लेकर उन्होंने शिकायत सदर थाने पुलिस को दी है।

You may have missed