सोशल मीडिया दोस्त को अश्लील वीडियो दिखाकर लड़की ने ऐंठे 23 लाख रुपए

12

सोशल मीडिया दोस्त को अश्लील वीडियो दिखाकर लड़की ने ऐंठे 23 लाख रुपए

डूंगरपुर में सोशल मीडिया पर लड़की की फर्जी आइडी बनाकर ठगी करने के मामले में रविवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गिरधारी सिंह ने बताया कि जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने साइबर थाने में रिपोर्ट दी थी। उसमें बताया कि उसकी फेसबुक आइडी पर एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इस पर रिक्वेंस्ट को प्रार्थी ने स्वीकार कर लिया। बाद में दोनों में वार्तालाप शुरू हुआ। प्रार्थी ने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। वार्तालाप में अक्सर वह युवक को अश्लील वीडियो दिखाती थी। वहीं, उसने अपने आप को उदयपुर में एक हॉस्पिटल में कार्यरत होना बताया और उसका चिकित्सक के पद पर प्रमोशन होने पर अहमदाबाद प्रशिक्षण करना जाने के बारे में बताया। महिला ने रुपए मांगे तो, प्रार्थी के मना करने पर वह उसे डराने धमकाने लगी और उसके बीच हुई वार्तालाप को अपने परिजनों को बताने की धमकी दी। इस पर प्रार्थी मानसिक तनाव में आ गया और उसने 9 माह में लगभग करीब 23 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। प्रार्थी ने बाद में यह राशि वापस मांगी तो, उसने लौटाने से मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की।

You may have missed