बीकानेर: पुलिस ने स्कूटी चोर को पकड़ा तो हुआ इतनी वारदातों का खुलासा

4

बीकानेर: पुलिस ने स्कूटी चोर को पकड़ा तो हुआ इतनी वारदातों का खुलासा

बीकानेर। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने स्कूटी चुराने वाले एक शख्स को पकड़ा तो उससे तीन वारदातों का खुलासा हो गया। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस के एसएचओ विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि 26 जनवरी को स्कूटी चोरी का केस दर्ज हुआ था। जांच पड़ताल में पता चला कि वारदात को सांगलपुरा निवासी कमल कुमार ने अंजाम दिया है। सोमवार को उसे गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी बरामद की गई। उसने इलाके में बाइक चोरी की तीन वारदातें कबूलीं। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में एएसआई ईश्वरसिह, विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल ईमीचंद और सुनिल कुमार शामिल थे।

You may have missed