बीकानेर: इस जगह पेयजल संकट गहराया, डिगियां खाली, लोग बोले- बदबूदार और फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर

11

बीकानेर: इस जगह पेयजल संकट गहराया, डिगियां खाली, लोग बोले- बदबूदार और फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर
बीकानेर। इंदिरा गांधी नहर में रीलाइनिंग के कारण नहर बंदी के बाद पूगल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकांश गांवों में पेयजल की डिगियां खाली हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संकट के कारण पानी के लिए महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। कई स्थानों पर तो लोगों को बदबूदार और फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

पूगल उपखंड की ग्राम पंचायत आडूरी के वार्ड नंबर 3 में बनी पेयजल की डिगियां पूरी तरह सूख चुकी हैं। स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वार्ड निवासी ने बताया कि गांव के लोग महंगे दामों पर टैंकरों के माध्यम से पानी डलवाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में एकमात्र ट्यूबवेल से भी कभी-कभार ही फ्लोराइड युक्त पानी की आपूर्ति होती है। कई जगहों पर लोग डिगियों में बचे हुए कीचड़ युक्त पानी का उपयोग करने के लिए मजबूर हैं।