खाजूवाला: कार ने बाइक को मारी टक्कर, गंभीर घायल बीकानेर रेफर

13

खाजूवाला: कार ने बाइक को मारी टक्कर, गंभीर घायल बीकानेर रेफर

खाजूवाला। खाजूवाला क्षेत्र में 16 बीडी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक सवार को सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हड़वंतराम पुत्र जसराम, निवासी 16 बीडी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हड़वंतराम को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को स्थानीय उप जिला अस्पताल खाजूवाला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया।