बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

बीकानेर: तेज रफ्तार बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाडेला निवासी सुलताना राम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि 27 मई को दोपहर करीब तीन बजे बस चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया तथा सड़क किनारे खड़े उसके ताऊ लूणाराम को टक्कर मार दी।
हादसे में लूणाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। । परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने संबंधित बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।