बीकानेर में इस जगह 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

10

बीकानेर में इस जगह 10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस ने 10 ग्राम अवैध हेरोइन चिट्टा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजेंद्र कुमार सीला के नेतृत्व में टीम रेलवे कॉलोनी रोड पर मुर्गा ग्राउंड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक शख्स पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी लियाकत अली उर्फ नावेद उर्फ एनडी पुत्र नत्थू खां, उम्र 34 साल, निवासी विमल भवन के पीछे, सर्वोदय बस्ती का रहने वाला है। तलाशी में इसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव बोहरा को सौंपी गई है। कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक रतनाराम, सुजनी सुरेन्द्र कुमार, बलवीर सिंह, कैलाश व छगनलाल शामिल रहे।

You may have missed