SI Recruitment Exam 2025 : पेपर लीक पर सख्त पहरा, डमी कैंडिडेट्स पर भी लगेगी लगाम, जानें ‘अभेद्य चक्रव्यूह’

post 1128 (1)

SI Recruitment Exam 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की उप-निरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर राज्य सरकार इस बार पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस बड़ी परीक्षा में प्रदेशभर से करीब 7.70 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साफ कहा कि इस बार पेपर लीक या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

1174 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, हर गतिविधि पर नजर:-

राज्य के 41 शहरों में कुल 1174 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

  • हर केंद्र पर वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
  • वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में फ्लाइंग स्क्वॉड लगातार केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
  • परीक्षा के दौरान केंद्र के 100 मीटर दायरे में साइबर कैफे और ई-मित्र केंद्र बंद रहेंगे।

नकल और डमी कैंडिडेट पर डिजिटल शिकंजा:-

इस बार डमी अभ्यर्थियों और नकल पर रोक लगाने के लिए सख्त तकनीकी व्यवस्था लागू की गई है।

  • एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड अनिवार्य रहेगा।
  • बायोमेट्रिक व फोटो मिलान के बाद ही एंट्री मिलेगी।
  • ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

प्रश्न पत्र सुरक्षा पर खास फोकस:-

पेपर लीक रोकने के लिए प्रश्न पत्रों के भंडारण और परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

  • पेपर हाई-सिक्योरिटी स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे।
  • एसओजी और एटीएस टीमें सक्रिय होकर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए हैं।
  • पुलिस विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

पिछली गलतियों से सबक, सख्त तैयारी:-

बैठक में आरपीएससी अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि इस बार सभी व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा मजबूत रहेंगी। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने भी इसे बेहद संवेदनशील परीक्षा बताते हुए निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश:-

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल वैध पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

You may have missed