कांग्रेस के प्रदेश सचिव की स्कॉर्पियो पलटी, खाजूवाला-रावला मार्ग पर हादसा

1

कांग्रेस के प्रदेश सचिव की स्कॉर्पियो पलटी, खाजूवाला-रावला मार्ग पर हादसा

बीकानेर के खाजूवाला में मंगलवार की रात कांग्रेस के प्रदेश सचिव मकबूल बलोच की स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में बलोच सहित गाड़ी में सवार उनके परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना खाजूवाला-रावला मार्ग पर 13KLD के पास हुआ। जानकारी के अनुसार- मकबूल बलोच हरियाणा से अपने परिवार के साथ बीकानेर लौट रहे थे। इसी दौरान खाजूवाला-रावला मार्ग पर सड़क पर अचानक आए गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसा देर रात होने के बावजूद बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

सड़क की बदहाल स्थिति बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक खाजूवाला-रावला रोड पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी मार्ग पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे में एक युवक की जान जा चुकी है। यह सड़क बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) के अधीन आती है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने सड़क के गड्ढों को जल्द भरवाकर मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।