टायर पंचर लगाने के पैसे मांगे तो ट्रैक्टर से कुचला, 500 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

5

टायर पंचर लगाने के पैसे मांगे तो ट्रैक्टर से कुचला, 500 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

पैसों के लेन-देन को लेकर छोटे से विवाद ने एक युवक की जान ले ली। गुस्साए ट्रैक्टर ड्राइवर ने पंचर ठीक करने वाले मिस्त्री को अपने ट्रैक्टर के नीचे कुचल दिया। दर्दनाक घटना रायसिंहनगर के शहीद भगत सिंह कॉलेज के पास भारत माला रोड पर 7 जून को हुई थी। रात करीब 9 बजे छतरगढ़ की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रेलर का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर विकास धाणक ने रायसिंहनगर के पास बलजीत सिंह की पंचर दुकान पर टायर ठीक करवाया। काम पूरा होने के बाद बलजीत सिंह ने 500 रुपए मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया।

गुस्से में आए 22 साल के विकास धाणक ने ट्रैक्टर स्टार्ट किया और मिस्त्री बलजीत सिंह को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बलजीत सिंह को रायसिंहनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद की टीम ने टेक्निकल तरीके से लोकेशन ट्रेस कर और पूछताछ के आधार पर आरोपी विकास धाणक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पंजाब के फाजिल्का जिले के मुरादवाला, भोमगढ़ का रहने वाला है।

You may have missed