Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: सिरोही जिले के रेवदर तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दिल दहलाने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है।कांडला हाइवे पर डबाणी मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (अज्ञात वाहन) की चपेट में आने से बाइक सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अनादरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए शवों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीनों लोग किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान डबाणी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।