Road Accident: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में चचेरे भाई-बहन की हुई मौत

post 654 (1)

डूंगरपुर। सदर थाना क्षेत्र के पालवड़ा गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार चचेरे भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

सदर थाना के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि रास्तापाल हडमतिया फला निवासी रणछोड़ डामोर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उसका पुत्र चंद्रकांत डामोर और भतीजी सरस्वती डामोर मोटरसाइकिल से खेरवाड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पालवड़ा बोड़ात फला के समीप मोड़ पर तेज गति से रोडवेज की बस आई और मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

खबर अपडेट की जा रही है।