Road Accident: कोहरे का कहर, छात्रों से भरी स्कूल बस ने एंबुलेस को मारी टक्कर, एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही हुई मौत

post 805

Road Accident: कोहरे का कहर, छात्रों से भरी स्कूल बस ने एंबुलेस को मारी टक्कर, एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही हुई मौत

Accident News: सीकर, राजस्थान में लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण सड़कें खतरनाक हो गई हैं। फतेहपुर में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूल बस ने एम्बुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

स्कूल बस ने एम्बुलेंस को मारी जोरदार टक्कर:- 

घटना गोडिया फतेहपुर और थेड़ी के बीच हुई। बताया जा रहा है कि सड़क पर घना कोहरा होने के कारण स्कूल बस का चालक सामने से आ रही एम्बुलेंस को नहीं देख सका और अचानक उसका नियंत्रण खो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ऊपर का हिस्सा उड़ गया।

अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया ड्राइवर का शव:-

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस ने एम्बुलेंस चालक के शव को सरकारी धानुका अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। शुरुआती जांच में यह पता चला कि स्कूल बस एम.आर.जे. मल्टीपर्पस साइंस स्कूल की थी।

स्कूल बस में छात्र भी सवार थे:-

पुलिस ने बताया कि हादसे के समय बस में स्टूडेंट्स सवार थे। कोहरे की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। फिलहाल सदर थाना पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed