राजस्थान में RLP का बड़ा ऐलान, पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

post 408 (1)

राजस्थान में RLP का बड़ा ऐलान, पंचायत और निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी

Rajasthan News: सीकर, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) सीकर का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जयपुर-बीकानेर बाइपास स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित हुआ। जंहा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी, जयपुर संभाग प्रभारी शंकरलाल नारोलिया, अजमेर संभाग प्रभारी प्रभातीलाल जाट, चौमूं से प्रत्याशी रहे छुटटन यादव, पूर्व प्रदेश मंत्री विजयपाल बेनीवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

जिला प्रभारी विकास पचार ने स्वागत भाषण दिया तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। भरतपुर संभाग प्रभारी महेन्द्र डोरवाल ने सीकर जिले के समस्त पंचायतराज व निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने का आह्वान किया तथा कार्यकर्ताओं से गांव -ढाणी तक हनुमान बेनीवाल की विचारधारा को लेकर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

‘पार्टी के लिए सेमीफाइनल है पंचायत चुनाव’

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चौधरी ने पार्टी की रीति नीति व विचारधारा के बारे में विस्तारपूर्वक कार्यकर्ताओं को समझाया। छुटटन यादव ने कहा कि पंचायत का चुनाव अपनी पार्टी के लिए सेमीफाइनल है, जिसमें मज़बूती से सहभागिता निभाकर हनुमान बेनीवाल की विचारधारा को मज़बूती प्रदान करें।

कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बागड़िया,दिनेश बिजारणिया , मुकेश गढ़वाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री हरी नागा, अरविंद ओला, निज़ामुद्दीन बेग, विजेंद्र पूनियां सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may have missed