मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, झमाझम बारिश की संभावना
मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, झमाझम बारिश की संभावना
राजस्थान में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम केन्द्र ने इसकी संभावना जताई है। मौसम केन्द्र के अनुसार राजस्थान में 31 जनवरी से 2 फरवरी के दौरान एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी को अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 1-2 फरवरी को भी उत्तरी व पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश/मावठ का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।