राजस्थान रोडवेज का तोहफा: कल से 7 दिन तक निःशुल्क यात्रा, 15-22 जनवरी तक इन लोगों को मिलेगा फायदा
राजस्थान रोडवेज का तोहफा: कल से 7 दिन तक निःशुल्क यात्रा, 15-22 जनवरी तक इन लोगों को मिलेगा फायदा
RSRTC Free Bus Travel: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) की ओर से परीक्षार्थियों को सात दिनों तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
15 से 22 जनवरी तक मिलेगी फ्री यात्रा:-
राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 (लेवल-1 और लेवल-2) में भाग लेने वाले उम्मीदवार 15 जनवरी से 22 जनवरी तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। यह सुविधा परीक्षा से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेगी, ताकि अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए फैसला:-
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 17 से 20 जनवरी तक आयोजित होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षार्थियों को यात्रा संबंधी परेशानी से राहत देना और समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंच सुनिश्चित करना है।
इस दौरान परीक्षार्थी राजस्थान रोडवेज की साधारण और दुतगामी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों और स्टाफ की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सभी डिपो को दिए गए निर्देश:-
रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी मुख्य प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा अवधि के दौरान जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए और परीक्षार्थियों को निर्बाध निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
परीक्षा कार्यक्रम
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-1):
- 17 जनवरी 2026 — सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-2):
- विज्ञान/गणित — 18 जनवरी 2026 (सुबह), 10:00 से 12:30
- सामाजिक अध्ययन — 18 जनवरी 2026 (शाम), 3:00 से 5:30
- अंग्रेजी — 19 जनवरी 2026 (सुबह), 10:00 से 12:30
- हिंदी — 19 जनवरी 2026 (शाम), 3:00 से 5:30
- संस्कृत — 20 जनवरी 2026
– सुबह (लेवल-1): 10:00 से 12:30
– शाम (लेवल-2): 3:00 से 5:30