Rajasthan News: राजस्थान की खेती बनेगी ग्लोबल निवेश हब, भजनलाल सरकार करने जा रही ये काम

post 1350 (1)

जयपुर। राजस्थान को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, बड़े निवेश और वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)–2026’ का आयोजन 23 से 25 मई तक किया जाएगा। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन को सफल बनाने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कृषि विभाग देश के प्रमुख शहरों में रोड शो की श्रृंखला आयोजित करेगा।

प्रमुख शासन सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) मंजू राजपाल ने बताया कि इन रोड शो का मुख्य उद्देश्य राजस्थान को कृषि निवेश के लिए ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित करना है।

देशभर में रोड शो, 10 अप्रैल से शुरुआत

निवेशकों और एग्रीटेक कंपनियों को जोड़ने के लिए अभियान 10 अप्रैल से शुरू होगा। निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:-

  • 10 अप्रैल: जयपुर
  • 17 अप्रैल: नई दिल्ली
  • 24 अप्रैल: अहमदाबाद
  • 6 मई: हैदराबाद
  • 8 मई: पुणे

‘GRAM-2026’ में क्या होगा खास?

यह आयोजन केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र के लिए एक व्यापक इकोसिस्टम तैयार करेगा:-

  • स्मार्ट फार्म: आधुनिक तकनीक और इनोवेशन का लाइव प्रदर्शन
  • पशु प्रदर्शनी: उन्नत नस्लों और डेयरी तकनीक का प्रदर्शन
  • B2B और B2G मीटिंग्स: निवेश और साझेदारी के लिए अहम मंच
  • प्रदर्शनी: देश-विदेश की 250 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी

2016-17 के बाद फिर बड़ा आयोजन:-

इससे पहले ‘GRAM’ का आयोजन 2016-17 में किया गया था। इस बार इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है:-

  • 75,000+ किसान राज्यभर से भाग लेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय सहभागिता: साउथ एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के प्रतिनिधियों की भागीदारी संभावित
  • स्टार्टअप्स के लिए मंच: एग्रीटेक स्टार्टअप्स को अपनी तकनीक प्रस्तुत करने का अवसर

किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस:-

सरकार का मानना है कि इन रोड शो के जरिए एग्री-प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन और आईटी आधारित कृषि समाधानों को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा और कृषि क्षेत्र में स्थायी विकास को गति मिलेगी।

राजस्थान का बदला हुआ कृषि परिदृश्य:-

मंजू राजपाल ने कहा कि राजस्थान अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। राज्य में इजरायली ड्रिप तकनीक, सोलर पंप और खजूर-जैतून जैसी आधुनिक खेती तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसे देश के अग्रणी कृषि राज्यों में शामिल किया जा रहा है।

You may have missed