राजस्थान: ACB की बड़ी कार्रवाई, ASI और हैड कांस्टेबल 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

post 27 (1)

सीकर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रींगस थाने में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ACB टीम ने थाने में तैनात ASI सावता राम गुर्जर और हैड कांस्टेबल जय सिंह को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया।

एक्सीडेंट की गाड़ी छोड़ने के नाम पर मांगी थी घूस:-

जानकारी के अनुसार, परिवादी की गाड़ी एक सड़क हादसे में शामिल होने के बाद थाने में जब्त की गई थी। आरोप है कि गाड़ी को छोड़ने के एवज में दोनों पुलिसकर्मियों ने परिवादी से 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाकर दोनों को रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया।

ASP और CI की अगुवाई में हुई कार्रवाई:-

इस कार्रवाई को ACP विजय सिंह (ASP) और सीआई सुभाष मील के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पूरी कार्यवाही ACB के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में संपन्न हुई। ट्रैप के बाद दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।