राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी, देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इस परीक्षा में करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। उम्मीदवार अपना Rajasthan 4th Grade Result आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
अगला चरण: डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के तहत डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार कर संबंधित विभागों को भेजी जाएगी।
डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी कागजात:-
डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- 10वीं कक्षा की अंकतालिका / प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं की मार्कशीट मान्य)
- जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC / MBC)
- राजस्थान का निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (EWS वर्ग हेतु)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PwBD अभ्यर्थियों के लिए)
- भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
- पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो
- सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी
20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा:-
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया गया था। इस भर्ती के लिए कुल 24.76 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से करीब 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो लगभग 85.9 प्रतिशत उपस्थिति रही।
पदों का विवरण:-
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53,749 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।