Rajasthan Budget 2026: दीया कुमारी का ऐलान, राजस्थान की जनता के लिए खुशखबरी, 2 लाख के पार हो जाएगी सालाना इनकम
Rajasthan Budget 2026: दीया कुमारी का ऐलान, राजस्थान की जनता के लिए खुशखबरी, 2 लाख के पार हो जाएगी सालाना इनकम
Rajasthan Budget 2026: भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट आज राजस्थान विधानसभा में पेश किया गया। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट भाषण के दौरान दावा किया कि वित्त वर्ष 2026-27 में प्रदेशवासियों की प्रति व्यक्ति आय 2 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगी।
हरित बजट से विकास की राह:-
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन से उबरने के लिए निवेश को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सामाजिक-आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष ‘हरित बजट’ पेश किया गया था, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है।
अर्थव्यवस्था में 41% वृद्धि का दावा:-
पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए दीया कुमारी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39 प्रतिशत बढ़ा है। वर्ष 2026-27 में यह 21 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय 1.68 लाख रुपये से बढ़कर 2.02 लाख रुपये से अधिक पहुंचने की बात कही गई।
इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड खर्च:-
उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे के विकास पर 3,427 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। साथ ही सरकार ने 42 हजार किलोमीटर सड़कों के निर्माण और उन्नयन का कार्य पूरा करने का दावा किया।