बीकानेर: मिशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी सहित युवक को दबोचा

post 1445 (1)

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ‘मिशन नीलकंठ’ के तहत सेरुणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को एमडी (मादक पदार्थ) के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस लगातार नशे के कारोबार पर लगाम कसने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार, थानाधिकारी संध्या विश्नोई अपनी टीम के साथ बुधवार दोपहर गश्त पर थीं। इसी दौरान सूडसर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे बादनू रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और अपनी जेब छिपाने का प्रयास करने लगा।

संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली, तो उसके पास से 4.88 ग्राम एमडी बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूडसर निवासी 32 वर्षीय विजयपाल जाट के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed