राजस्थान: इस जगह होली पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-भाटा, 4 महिला सहित 7 लोग घायल

post 893 (1)

राजस्थान: इस जगह होली पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-भाटा, 4 महिला सहित 7 लोग घायल

Rajasthan News: दौसा जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। विवाद में चार महिला समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालसोट क्षेत्र के रालावास गांव में मंगलवार शाम जमीन से जुड़े विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया। महावर बस्ती में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मकान निर्माण को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-भाटा से हमला कर दिया।

सभी घायलों का उपचार जारी:-

मारपीट में सूरज पुत्र रमेश कोली, बिमला देवी पत्नी कैलाश, लक्ष्मा देवी पत्नी मिठालाल, शांति देवी पत्नी तेजाराम, बाला देवी पत्नी रामफूल, रामफूल पुत्र तेजाराम और बनवारी लाल पुत्र कैलाश प्रसाद निवासी रालावास घायल हो गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामगढ़ पचवारा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

सात आरोपी गिरफ्तार:-

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बबलू पुत्र किशन, मनमोहन पुत्र हजारी, रामलाल पुत्र ग्यारसी लाल, सूरज पुत्र रमेश, रामफूल पुत्र तेजाराम, बनवारी पुत्र कैलाश और राधेश्याम पुत्र छोटूलाल महावर निवासी कोली मोहल्ला रालावास शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है।