राजस्थान: नशा तस्करों के खिलाफ ANTF की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक द्रव्यों-सिंथेटिक नशे की लैब पकड़ी; एक आरोपी गिरफ्तार

post 1081 (1)

राजस्थान : बाड़मेर, नशा तस्करों के खिलाफ एएनटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोरीमन्ना इलाके में अवैध मादक द्रव्यों-सिंथेटिक नशे की लैब का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से भारी मात्रा में केमिकल और नशा बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस-एएनटीएफ के आईजी विकास कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

You may have missed