राजस्थान : ACB की बड़ी कार्रवाई, एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को इतने रुपये की रिश्वत लेते किया ट्रैप

post 1398 (1)

राजस्थान : भिवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक एग्रीकल्चर सुपरवाइजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। आरोपी रामस्वरूप को एक हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया। एसीबी की शुरुआती जांच और सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि वह पहले ही शिकायतकर्ता से 4500 रुपए की रिश्वत ले चुका था।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने एसीबी को शिकायत दी थी कि कृषि पर्यवेक्षक काम के बदले लगातार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

यह पूरी कार्रवाई एसीबी के डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में अंजाम दी गई। वहीं, डीएसपी परमेश्वर लाल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन को सफल बनाया। ट्रैप के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

You may have missed