Rajasthan: ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को इतने रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

post 64 (1)

अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलवर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कृष्ण अवतार गुप्ता को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था और लगातार दबाव बना रहा था।

ACB के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिजन के नाम HPCL कंपनी का पेट्रोल पंप स्वीकृत हुआ है, जिसे स्टेट हाईवे-44 पर स्थापित किया जाना है। इसके लिए आवश्यक एनओसी जारी करने के बदले एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

सत्यापन में सामने आई पहली किश्त:-

ACB टीम ने 1 मई को शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें सामने आया कि आरोपी अधिकारी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा:-

ACB ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य संलिप्त लोगों की जांच जारी:-[

ACB अब इस मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। साथ ही आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और ACB ने साफ संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।