बीकानेर: मंत्री सुमित गोदारा के सामने भिड़े भाजपा विधायक और आरएलपी नेता, पढ़ें ये खबर

11

बीकानेर: मंत्री सुमित गोदारा के सामने भिड़े भाजपा विधायक और आरएलपी नेता, पढ़ें ये खबर

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता विवेक माचरा के बीच बहस हो गई। विवेक माचरा ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां ट्रोमा सेंटर बनाने का आश्वासन दिया था। अभी तक नहीं बना है। अब 6 लोगों की मौत हो गई है। इस पर भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जुलाई 2025 को ही आश्वासन दिया गया था। ऐसे में ढाई साल कहां हो गए?

इस पर साथ आए एक किसान ने कहा कि एक साल तो हो गया ना। एमएलए ताराचंद सारस्वत ने कहा कि तीन साल तक डुबोए रखा था, तब मर गए थे क्या? यह सुनकर विवेक माचरा सहित अन्य लोग भड़क गए। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में विरोध तेज होने पर पुलिस ने विवेक माचरा को पीछे हटा दिया।

मंत्री बोले- जल्द शुरू कर देंगे ट्रोमा सेंटर
मौके पर उपस्थित मंत्री सुमित गोदारा ने मामला संभाला। उन्होंने विवेक माचरा को बातचीत के लिए फिर से बुलाया और कहा- श्रीडूंगरगढ़ में आज हुआ हादसा दुखद है। ट्रोमा सेंटर के लिए प्रयास जारी है। न सिर्फ श्रीडूंगरगढ़, बल्कि लूणकरनसर सहित सभी क्षेत्रों में इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द शुरू कर देंगे।