शहर में इस जगह स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, आठ महिलाएं सहित 11 लोगों को पकड़ा

post 25 (1)

बीकानेर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में कोटगेट थाना पुलिस ने मॉर्डन मार्केट स्थित एक स्पा सेंटर पर सुनियोजित छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने मौके से आठ युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक एवं संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इस संबंध में मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणनीति बनाकर दबिश दी।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। कोटगेट थाना पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से शहर के स्पा सेंटरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी इसी तरह की छापेमारी के दौरान कई अवैध केबिनों को ध्वस्त किया जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह का विशेष अभियान जारी रहेगा।