Murder Case: अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, सोते पति की गला दबाकर हत्या

post 1187 (1)

बाड़मेर। राजस्थान के बालोतरा जिले में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि महिला से भी पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार मलवा गोयलान निवासी महेंद्र कुमार (21) की शादी करीब तीन साल पहले बागुंडी निवासी अनु देवी से हुई थी। बताया जा रहा है कि अनु इस विवाह से खुश नहीं थी और अक्सर अपने पीहर में ही रहती थी। इसी दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम से हुआ, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है।

एक सप्ताह पहले ही लौटी थी ससुराल:-

परिजनों के मुताबिक समाज के लोगों की समझाइश के बाद अनु देवी को करीब एक सप्ताह पहले ही ससुराल लाया गया था। लेकिन यहां आने के बाद भी उसने सास-ससुर के साथ रहने से मना कर दिया, जिसके चलते परिवार अलग रहने लगा।

रात में रची हत्या की साजिश:-

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात महेंद्र खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। इसी दौरान अनु देवी ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सो रहे महेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दी।

मां सुबह उठाने गई तो वारदात का पता चला:-

शनिवार सुबह जब महेंद्र की मां उसे जगाने गई, तो वह अचेत अवस्था में मिला। शरीर ठंडा होने पर परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

आरोपी ने कबूला जुर्म:-

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक अमराराम को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने महिला के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों का विरोध, फिर हुआ पोस्टमार्टम:-

घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया और पोस्टमार्टम से पहले धरना दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और महिला की भूमिका समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल जारी है।

— दलपतसिंह, थानाधिकारी गिड़ा

You may have missed