बीकानेर में दिनदहाड़े किसान की जेब से निकाले रुपए, बस स्टैंड पर बदमाशों ने किसान को बातों में उलझाया

11

बीकानेर में दिनदहाड़े किसान की जेब से निकाले रुपए, बस स्टैंड पर बदमाशों ने किसान को बातों में उलझाया

बीकानेर। सोमवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक किसान के जेब से रुपए निकाल लिए। इसके बाद वे मौका देख वहां से फरार हो गए। घटना शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड पर सुबह की है। किसान को बदमाशों ने बातों में उलझाया और 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बीकानेर शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड स्थित एक आयरन स्टोर के आगे फल की दुकान है। यहं पर किसान फ्रूट खरीद रहा था। उसने 35 हजार रुपए के नोटों की गड्डी को जेब में डााली। तभी दो बदमाश आए और उसे बातों में उलझा दिया। बातों ही बातों में वे उसके जेब से रुपए निकाल वहां से फरार हो गए। जब किसान ने जेब में हाथ डाले तो रुपए नहीं थे। इसके बाद बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो वहां पूरी घटना सामने आई। सूचलना मिलने पर नया शहर पुलिस मौके पर पहुुंची और फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 10 दिन पहले भी इसी स्थान पर चोरी की घटना हुई थी। बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद हैं। पूगल फांटा बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर भारी भीड़ रहती है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों और राहगीरों में रोष है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed