बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने पर मिस्त्री की मौत

9

बीकानेर: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने पर मिस्त्री की मौत

बीकानेर। शहर में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कोटगेट थाना क्षेत्र के मॉर्डन मार्केट में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरने के कारण एक मिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा 26 मई को हुआ। मृतक की पहचान सुजानदेसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोडाराम माली के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र सांवरलाल ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता ओमप्रकाश मॉर्डन मार्केट स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। इसी दौरान काम करते समय कोटस्टोन टूट गया, जिससे संतुलन बिगड़ने पर ओमप्रकाश छठी मंजिल से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।