RPSC सीनियर टीचर भर्ती में बड़ा बदलाव: 12 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम, लेकिन कम कर दिए गए पद

post 94 (1)

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग ने परीक्षा कार्यक्रम और पदों की संख्या को लेकर चल रही सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। साथ ही संशोधित पदों की संख्या भी जारी कर दी गई है।

आयोग के अनुसार वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। परीक्षा स्थगित होने या आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की खबरों को आयोग ने पूरी तरह निराधार बताया है।

पदों की संख्या में किया गया संशोधन:-

इस भर्ती का मूल विज्ञापन 17 जुलाई 2025 को जारी किया गया था, जिसमें 6,500 पद निर्धारित थे। बाद में शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर पदों की संख्या बढ़ाकर 10,537 कर दी गई थी। हालांकि नियमों के अनुसार किसी भी भर्ती में मूल पदों की संख्या में अधिकतम 50 प्रतिशत तक ही वृद्धि की जा सकती है। इसी प्रावधान के चलते आयोग ने संशोधित शुद्धि-पत्र जारी कर कुल पदों की संख्या 9,651 तय कर दी है।

विषयवार पदों का विवरण:-

संशोधित सूची के अनुसार भर्ती में विषयवार पद इस प्रकार हैं—

  • गणित – 2,076 पद
  • विज्ञान – 2,031 पद
  • अंग्रेजी – 1,956 पद
  • हिंदी – 1,577 पद
  • संस्कृत – 1,323 पद
  • सामाजिक विज्ञान – 600 पद
  • उर्दू – 71 पद
  • पंजाबी – 14 पद
  • सिंधी – 2 पद
  • गुजराती – 1 पद

इस भर्ती परीक्षा के लिए 12 लाख 30 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब कुल 9,651 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

You may have missed