बीकानेर में ऑपरेशन म्युल हंटर के तहत बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

post 1593 (1)

बीकानेर। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नयाशहर ने “ऑपरेशन म्युल हंटर” के तहत अहम सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान म्युल अकाउंट के माध्यम से ठगी और अवैध लेन-देन में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवती सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन एवं सीओ सिटी अनुज डाल की निगरानी में थानाधिकारी नयाशहर रोहित चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला 6 अप्रैल को थाना नयाशहर में दर्ज प्रकरण संख्या 74 से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरपीजीओ एक्ट, बीएनएस 2023 और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जांच चल रही थी। जांच के दौरान म्युल अकाउंट के जरिए संदिग्ध लेन-देन की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कार्तिक जनागल (23), निवासी बड़ी जस्सोलाई (रामदेवजी मंदिर के पास, थाना कोटगेट) और अशोक मेघवाल (23), निवासी वार्ड नंबर 11, कुदसू (थाना पांचू) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।

You may have missed