जूनियर अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत

6

जूनियर अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ऑफिस में तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत

दौसा में जूनियर अकाउंटेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सिकराय उपकोष कार्यालय में बुधवार शाम का है। जहां युवती की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे साथी स्टॉफ ने इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया, जहां रात को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने विभाग के ही अधिकारी पर प्रताड़ना व जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया- कैलाई गांव निवासी मृतका के भाई मोहनलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन शीतल (25) उपकोष कार्यालय सिकराय में जूनियर अकाउंटेंट के पद पर पोस्टेड थी। बुधवार शाम को उसके ऑफिस से कॉल आया कि शीतल की तबीयत खराब हो गई है, जिसे इलाज के लोए अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर उसे गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।