जाट समाज ने एसडीएम पंकज गढ़वाल और डीएसपी आकांक्षा चौधरी का किया सम्मान

खाजूवाला। Rkhabar
जाट धर्मशाला खाजूवाला में जाट समाज खाजूवाला की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खाजूवाला के उपखंड अधिकारी श्री पंकज गढ़वाल का स्थानांतरण फतेहपुर तथा पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती आकांक्षा चौधरी का स्थानांतरण खाजूवाला से बीकानेर होने पर उन्हें विदाई दी गई।
समारोह के दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने दोनों अधिकारियों को साफा पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आगामी कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जाट धर्मशाला अध्यक्ष रघुवीर ताखर, सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, केवीएस दंतौर चेयरमैन मदन पूनिया, सरपंच चेतराम भाम्भू, व्यापारी रामप्रताप भादू, मदन गोदारा, रामप्रताप सियाग, खीयाराम बाना, प्रेम कुलड़िया, सरपंच प्रतिनिधि पवन भादू, सचिव लालू बिस्सू, ओमप्रकाश धतरवाल, हरि पुनिया, मूलाराम कूकना, मनीराम जाखड़, महेंद्र तरड़, सुनील धनकड़, भगवान सियाग, इमीलाल गोदारा, आशीष बेनीवाल, अमित ज्याणी, रामस्वरूप गोदारा, संदीप, रामचंद्र बिश्नोई सहित जाट समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
समारोह में समाज के लोगों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।