पुलिस को देख भागा ड्राइवर, ट्रक से मिली 60 लाख की अवैध शराब

6

पुलिस को देख भागा ड्राइवर, ट्रक से मिली 60 लाख की अवैध शराब

कोटा में आबकारी विभाग ने हरियाणा और पंजाब से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप रविवार रात को पकड़ी। विभाग ने एक ट्रक को जब्त किया है, जिसमें करीब 1320 पेटियों में शराब भरी हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह शराब गुजरात सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी। फिलहाल शराब की कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी जा रही है।

आबकारी विभाग के एडिशनल कमिश्नर नरेश मालव ने बताया- मुखबिर की सूचना पर टीम को हाईवे पर तैनात किया गया था। उत्तराखंड पासिंग वाला ट्रक जब मंडाना टोल पहुंचा, तो उसे रुकवाया गया। ड्राइवर पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

एडिशनल कमिश्नर नरेश मालव ने बताया- इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो खाद के कट्टों के नीचे छिपाई गई राजधानी ब्रांड की अवैध शराब मिली। ट्रक को जब्त कर कोटा लाया गया। शराब की गिनती और गोदाम में रखवाने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।