हनुमानगढ़: एक्शन मोड में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल, SBI बैंक में चल रहा फसल बीमा योजना के नाम 9 करोड़ का घोटाला पकड़ा

post 108 (1)

हनुमानगढ़: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर अपने सख्त और एक्शन मोड वाले अंदाज में नजर आए। गुरुवार को उन्होंने हनुमानगढ़ जिले के पल्लू स्थित State Bank of India की शाखा का अचानक निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई। मंत्री के औचक निरीक्षण से बैंक और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।

फर्जी किसानों के नाम पर करोड़ों के क्लेम की तैयारी:-

जांच के दौरान सामने आया कि 66 फर्जी किसानों के नाम से बैंक में खाते खोले गए थे। इन खातों को रिकॉर्ड में ऋणी किसान दिखाकर करीब 9 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम तैयार किया गया।

जानकारी के अनुसार यह राशि इसी सप्ताह निकाली जाने वाली थी, लेकिन समय रहते मंत्री के हस्तक्षेप से पूरा मामला उजागर हो गया।

‘अन्नदाता के साथ धोखा बर्दाश्त नहीं’

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि किसानों के अधिकारों के साथ बड़ा विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंत्री ने मौके पर ही पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई:-

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You may have missed