बजरी माफिया की खुलेआम चुनौती, ट्रैक्टर पर स्टंट का वीडियो वायरल

6

बजरी माफिया की खुलेआम चुनौती, ट्रैक्टर पर स्टंट का वीडियो वायरल

सवाई माधोपुर। जिले में सोशल मीडिया पर एक खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक चलते ट्रैक्टर पर खड़े होकर जानलेवा स्टंट करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह स्टंट न सिर्फ उसकी खुद की जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दौसा जिले में शूट किया गया बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा युवक सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र की सांचोली ग्राम पंचायत के चांदा की झोपड़ी इलाके का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान गौरव उर्फ गोलू पुत्र पप्पू लाल मीणा के रूप में हुई है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब यह युवक सुर्खियों में आया हो। इससे पहले भी उसके खिलाफ एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। अवैध बजरी परिवहन के एक मामले में उसका ट्रैक्टर बौंली थाने में जब्त किया जा चुका है। इसके बावजूद इस तरह के खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो डालना प्रशासन को खुली चुनौती देने जैसा माना जा रहा है।

You may have missed