करंट की चपेट में आ जाने से बकरियों की मौत, किसान परिवार के बुरे हाल

2

करंट की चपेट में आ जाने से बकरियों की मौत, किसान परिवार के बुरे हाल

बीकानेर। किसान परिवार को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलु की है। जहां पर हनुमान नगर में करंट की चपेट में आ जाने से चार बकरियों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार हनुमान नगर में धर्माराम की ढाणी के पास विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया। टूटकर गिरा बिजली का तार पास में बनी तारबंदी पर आ गिरा। तारबंदी के निकट ही बकरियों का बाड़ा बना हुआ था, जहां चारों बकरियां मौजूद थीं। बिजली प्रवाहित होने के कारण तारबंदी में करंट दौड़ गया और उसकी चपेट में आने से चारों बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

You may have missed