भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, वन भूमि से बड़े स्तर पर हटाया गया अतिक्रमण

100407568

खाजूवाला | Rkhabar

वन विभाग द्वारा भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर परिधि क्षेत्र में तहसील खाजूवाला, पूगल, छत्तरगढ़ में स्थित विभिन्न वन क्षेत्रों 7 PHM, 5 KLD, 6 BD, 1 BM, 20 BD, 2 KWM, 3 KWM, 17 KYD, 28 BD, 31 KYD, 28 KYD, सामरदा, 66 RD, 2 KHM, 3 DBM, 39 KJD, 16 DWD, 6 BLD, 13 KPD, 2 BRWM में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

यह कार्रवाई उपवन संरक्षक दिलीप सिंह राठौड़ के निर्देशन में तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी भगवानाराम स्वामी, बाबूलाल जाट, रविंद्र सिंह, प्यारालाल, डॉ योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर भूमि को पुनः वन विभाग के कब्जे में लिया।

वन विभाग ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में वन भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में पुलिस तथा प्रशासन की सक्रिय सहायता रही।

विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा अपने द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वत हटा ले एवं वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। विभाग द्वारा तीनों तहसीलों में स्थित वन भूमि पर बने सभी प्रकार के अतिक्रमणों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। जिन्हें विभाग पुलिस तथा प्रशासन की सहायता से निरंतर हटाने की कार्यवाही करता रहेगा।

वन मण्डल छत्तरगढ़ की अधिकतर वन भूमि अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील है। अतः राज्य सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से समस्त अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

कार्रवाई में वन विभाग के रोहिताश कुमार, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, रामदयाल, ओमप्रकाश, श्रवण सिंह, गोपाल सिंह, संदीप, अनिल बिश्नोई, संजय, वेदप्रकाश, हरीकिशन दायमा, सुरेंद्र कुमार सारण, एवं विमला देवी, ऋतु बाला, सुनीता, भागीरथ, देवेंद्र सिंह, श्योपतसिंह आदि विभागीय स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

You may have missed