बीकानेर : इस जगह जीएसएस में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

2

बीकानेर : इस जगह जीएसएस में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू
बीकानेर। जिले के नोखा इलाके के जसरासर क्षेत्र में स्थित जीएसएस पर रविवार शाम को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि जीएसएस पर तारों में स्पार्किंग होने से चिंगारियां निकले लगी जो नीचे पड़े घास-फूस तक पहुंच गईं, जिससे आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिससे आसपास के इलाके में धुआं फैल गया। अचानक जीएसएस में आग लगने से एक बारगी क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

You may have missed