बीकानेर: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

बीकानेर: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री घायल
बीकानेर। सड़क हादसे में बाइक सवार सहित दो के चोटिल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत क्षेत्र के दियातरा गांव के गोशाला के पास की है। जहां पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और बच्ची घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनो गिर गए। हादसे में घायलों की पहचान पुखराज और उसकी पांच वर्षीय बालिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता-बेटी किसी काम से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनो को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को पीबीएम रैफर किया गया है।