खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

12

खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, हुई मौत

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र के गांव सुजासर में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार, सुजासर निवासी छोटूलाल अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के भाई भंवरलाल पुत्र शिवदयाल मेघवाल की रिपोर्ट पर देशनोक थाने में मर्ग दर्ज की गई है। मामले की जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत कर रही हैं।