भारत स्काऊट गाईट का जिला स्तरीय चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन, किया सम्मानित

100415142


खाजूवाला, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला बीकानेर का चतुर्थ जिला परिषद वार्षिक अधिवेशन का आयोजन मंगलवार को खाजूवाला खाद्य व्यापार संघ भवन में आयोजित किया गया। अधिवेशन में सत्र 2025-26 की स्काउट गाइड की गतिविधियों पर समीक्षा की गई एवं आगामी सत्र की कार्य योजना पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी पंकज गढ़वाल रहे।


स्थानीय संघ सचिव देवीलाल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश कुमार चुरा ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष केसरी चंद सुथार, बलजीत सिंह बाजवा, ऋषि राज थानवी उपस्थित रहे। सहायक मण्डल आयुक्त रामजस लिखाला ने गत वर्ष की अधिवेशन कार्यरत का पठन किया। सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने गत सत्र का प्रगति प्रतिवेदन एवं सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना प्रस्तुत की अधिवेशन में गज सत्र का हाईवे विवरण प्रस्तुत किया गया एवं आगामी सत्र का वार्षिक बजट अनुमोदित किया गया। जिला सचिव तरुण कुमार गॉड ने स्काउट गाइड संगठन में गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव प्रस्तुत किया।


अधिवेशन में मेडल ऑफ मेरिट के लिए रमेश कुमार मोदी, दीर्घकालीन सेवा अलंकार के लिए संतोष रंगा, लीडर ट्रेनर के लिए सुगनाराम चौधरी, जसवंतसिंह राजपुरोहित, राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए कपिल सुथार, राजिका राजपुरोहित, सहायक लीडर ट्रेनर के लिए महजबिन, हिमालय वुडबैज के लिए राजश्री एवं नूरी तंवर को सम्मानित किया गया।


इस मौके पर सीबीईओ केवल कृष्ण चुग, स्थानीय संघ अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, व्यापार संघ सचिव ओमप्रकाश मान, कोषाध्यक्ष अशोक लखोटिया, भट्टा संघ अध्यक्ष नारायण गहलोत, अकरम खां, नीटू पठान आदि उपस्थित रहे।

You may have missed