दंतौर: एकराय होकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार नामजद के खिलाफ मामला दर्ज

post 734 (1)

बीकानेर। दंतौर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति और उसके परिवार के साथ मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार चक 20 बीएलडी निवासी प्रेम कुमार पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 13 जून को आरोपियों ने एकराय होकर उसके और उसके परिवार के सदस्यों पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में उन्हें चोटें आईं।

परिवादी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुगनाराम पुत्र छोटूराम, पप्पूराम पुत्र छोटूराम, चुका देवी और शारदा, निवासी चक 20 बीएलडी, दंतौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुनील कुमार को सौंपी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

You may have missed