नशे पर करारा वार: 8 लाख की MD ड्रग्स बरामद, करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट

post 386 (1)

नशे पर करारा वार: 8 लाख की MD ड्रग्स बरामद, करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट

जयपुर: जिला जयपुर (दक्षिण) पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्तशुदा नशे की खेप को नष्ट किया। औषधि व्ययन समिति की निगरानी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 52-ए के तहत चयनित मामलों में यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 2 करोड़ 56 लाख 75 हजार 110 रुपए बताई गई है।

पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज ने बताया कि चाकसू, शिप्रापथ, शिवदासपुरा, अशोक नगर, कोटखावदा, महेश नगर, मानसरोवर, मुहाना, श्याम नगर और सांगानेर सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया।

नष्ट की गई खेप में गांजा, डोडा पोस्त, स्मैक, एमडीएम, कोकीन और एमडी समेत अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं।

इधर, ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत पुलिस ने एक अलग कार्रवाई में ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब आठ लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स और एक स्कूटी जब्त की गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस उसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

You may have missed