Crime News : 4 साल की मासूम की हत्या, पड़ोसी के घर डबल बेड में मिला शव; मचा हड़कंप

post 675 (1)

जयपुर। राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में चार साल की एक मासूम बच्ची की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव पड़ोसी के घर में रखे डबल बेड के अंदर मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा तलाश के दौरान उसका शव पड़ोसी के मकान में मिला। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी वेस्ट राजेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती तौर पर आपसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

खबर को अपडेट किया जा रहा है।  

You may have missed