Crime News: महिला के सिर पर लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट, दुकान पर सामान लेने के दौरान हुआ विवाद; आरोपी फरार

post 543 (1)

Crime News: महिला के सिर पर लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट, दुकान पर सामान लेने के दौरान हुआ विवाद; आरोपी फरार

Crime News: सिरोही जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक महिला के सिर पर लाठी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बोकी भागली गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान लीला देवी पत्नी भूताराम के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दुकान पर सामान लेने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में युवक ने महिला के सिर और चेहरे पर लाठी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

You may have missed